
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा 21 से 23 जून, 2016 तक आयोजित तीन दिवसीय योग सत्रों का आज समापन हो गया।
विश्व शांति स्वास्थ्य पहल के अध्यक्ष और एक योग विशेषज्ञ थेरेपिस्ट डॉक्टर के.के. झा को इन योग सत्रों के सहभागियों का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए कल एक विशेष योग सत्र का भी आयोजन किया गया था।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री ए.एन. झा ने 21 जून को योग सत्र का शुभारंभ करते हुए इसमें भाग लिया था।
( Source – PIB )