पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी
पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है तथा कई स्थानों पर घने कोहरे और धुंध के कारण क्षेत्र में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे क्रमश: 6.7 और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल और नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे क्रमश: 4.2 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि हिसार, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोहरे का असर देखने को मिला।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *