एकजुटता से आगे बढें : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी

एकजुटता से आगे बढें : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
एकजुटता से आगे बढें : राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी

हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि देश के 125 करोड़ लोग एक साथ मिलकर आगे चलेंगे, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा व पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनेगी।

सोलंकी कल यहां सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा स्व सुन्दर सिंह भण्डारी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र इस बात से महान् बनता है कि वहां के लोग राष्ट्र के प्रति कितने समर्पित हैं। व्यक्ति को स्वयं पर और देश के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए। सभी लोग राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्पूर्ण विश्व में सम्मान हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल कोष से सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट ,उदयपुर को 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बीकानेर की ऐतिहासिक धरा पर यह आयोजन एक अविस्मरणीय अवसर है। व्यक्ति पद से नहीं, समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण से बड़ा होता है।

सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने भी समारोह को सम्बोधित किया ।

( Source – पीटीआई-भाषा )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!