अंडमान में भारी बारिश, 800 सैलानी फंसे
अंडमान में भारी बारिश, 800 सैलानी फंसे

अडंमान के हेवलॉक द्वीप में भारी बारिश की वजह से 800 से ज्यादा सैलानी फंस गए हैं। वहीं उन्हें निकालने के लिए आज नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है।

रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

अधिकारियों ने फंसे हुए पर्यटकों की संख्या 800 बताई है जबकि टूर संचालकों का कहना है कि 1200 से ज्यादा सैलानी फंसे हैं। कई इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट संपर्क भी टूट गया है।

रक्षा सीपीआरओ एसएस बिरडी ने कहा कि हेवलॉक द्वीप में 800 से ज्यादा पर्यटक फंस गए हैं।

फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना के पोत बित्रा, बंगारम, कुंभीर एलसीयू 38 को तैनात किया गया है। निकालने का काम प्रतिकूल स्थितियों की वजह से अभी शुरू नहीं किया जा सका है।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार आपदा प्रबंधन के अनुरोध पर फंसे लोगों को निकालने का मिशन अचानक से शुरू किया गया। विभाग ने अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान हेवलॉक द्वीप पर आ सकता है। यह द्वीप राज्य की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने कहा कि पोत बंदरगाह के बाहर इंतजार कर रहे हैं। पर्याप्त खाना, पानी, दवाएं और डॉक्टरों के साथ ही गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों को पोत पर लाया जा रहा है ताकि राहत मुहैया कराई जा सके।

पोत पोर्ट ब्लेयर से सुबह सवा तीन बजे रवाना हुए और यह फंसे हुए सैलानियों को वापस पोर्ट ब्लेयर लाएंगे।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *