जोशी का कद नहीं है किसी पद का मोहताज़, जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का लगा हुज़ूम

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी आज अपना ३८ वां वर्षगांठ मना रही है तो वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी का जन्मदिन मना रहें हैं। कार्यकर्ताओं के बीच संजय जोशी की लोकप्रियता किसी से छुपी हुई नहीं है। आज सुबह से कार्यकर्ताओं का हुजूम संजय जोशी के निवास स्थान पर उनको बधाई देने के लिए पहुँचने लगा। बधाई देने वालों में हजारों कार्यकर्ता शामिल थे। किसी ने जोशी की पेंटिंग बनाकर तो किसी ने पेड़ लगाकर उनका जन्मदिन मनाया। जोशी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह देखने को मिला। सबसे दिलचस्प ये था कि बधाई देने वालों में सिर्फ दिल्ली के ही नहीं बल्कि पूरे देश से आए हुए लोग शामिल थे।

कार्यकर्ताओं के प्रेम को देख कर ये कहा जा सकता है कि जोशी के कद के सामने बड़े-बड़े पद बौने हो जाते हैं। आज जोशी के पास पार्टी के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी भले ही न हो लेकिन आज भी वो कद्दावर नेताओं में जाने जाते है।

ये पहली बार नहीं है जब कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता देखने को मिली हो इस से पहले भी उनके समर्थन में बैनर-पोस्टर लगाकर कार्यकर्ता ने अपने नेता के प्रति प्रेम और समर्थन जताते रहें हैं।
जानकारों की माने तो जोशी का सरल स्वभाव और विनम्रता उनको कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है।

2 COMMENTS

  1. जोशी का कद नहीं है किसी पद का मोहताज़, जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का लगा हुज़ूम?

    (१)मोहताज होना भी नहीं चाहिए. और कितने ऐसे लोग होंगे? जिनके विषय में मैं ऐसा कह सकता हूँ. क्या सभी को पद दिया जा सकता है?
    (२) देश सेवा करने के लिए क्या पद की आवश्यकता है? आप का शीर्षक या तो सोचे बिना दिया है; या आप गलत धारणा बनाए हुए हैं.
    (३) आप क्यों लोगों को हीन भावना से उकसाना चाह्ते हैं?
    अनगिनत अज्ञात वीरों ने जो चढाइ आहुतियाँ.
    आज उनकी समाधिपर दीप भी जलता नहीं है.
    अरे समाधि भी है नहीं!

  2. नागपूर में 6.4.2018 को इनके जन्मदिन के बैनर मैंने देखे। मेरा उनसे परिचय नही है पर मैं किसी के भी जन्मदिन मनाने को अच्छा नही समझता। व्यक्तिगत आत्मचिंतन जरूर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!