
मणिपुर की प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख और एक महिला को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके से आज गिरफ्तार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मणिपुर में विभिन्न आतंकी हमलों के संबंध में वांछित खोइराम रंजीत उर्फ रॉकी उर्फ ग्रेट माचा को आज सुबह गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि उसे एक महिला के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान इनुगबाम सानातोम्बी देवी के रूप में की गई है।
विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है।
( Source – PTI )