भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने छठ पूर्व की तैयारियों के मद्देनजर आज लगातार दूसरे दिन राजधानी स्थित विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान में श्रमदान किया।
तिवारी ने कल यमुना तट पर सोनिया विहार घाट से इस अभियान की शुरुआत की थी। तिवारी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभियान के दूसरे दिन पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में विभिन्न घाटों पर श्रमदान कर सफाई अभियान को आगे बढ़ाया। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस अभियान में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के छठ घाटों पर श्रमदान किया।
तिवारी ने कहा कि अगले तीन दिन तक भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के सभी इसी तरह छठ घाटों पर जाकर श्रमदान करेंगे। इसका मकसद नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर घाटों की सफाई सुनिश्चित करना है।
( Source – PTI )