Home राजनीति पाकिस्तान ने रमजान के पहले दिन किया 113 भारतीय मंछुआरों को रिहा

पाकिस्तान ने रमजान के पहले दिन किया 113 भारतीय मंछुआरों को रिहा

पाकिस्तान ने रमजान के पहले दिन किया 113 भारतीय मंछुआरों को रिहा
इस्लामाबाद,। पाकिस्तान ने आज यहां एक जेल में कैद 113 भारतीय मछुआरों को सद्भावना देते हुए रिहा कर दिया। पाकिस्तानी सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जबकि कुछ दिन पहले दोनों देशों के बीच वाकयुद्ध के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को फोन करके उन्हें रमजान की बधाई दी थी।जेल उपाधीक्षक मोहम्मद हुसैन सेहतो ने कहा, ‘हमें इस्लामाबाद से आदेश मिले कि कल से शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने के मौके पर सद्भावना के तहत मालिर जेल से मछुआरों को छोड़ा जाए।’ भारतीय मछुआरे काराकोरम एक्सप्रेस से लाहौर जाएंगे जहां उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।‘पाकिस्तान फिशरफॉक फारम’ और जेल अधिकारियों ने मछुआरों को उनकी रिहाई पर पारंपरिक उपहार अजराक (ब्लॉकप्रिंटेड शाल) दिया गया। मोदी ने 16 जून को शरीफ को फोन करके रमजान के मौके पर उन्हें बधाई दी और शांतिपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की जरूरत पर जोर दिया था।मोदी ने टेलीफोन वार्ता में शरीफ को रमजान के मौके पर हिरासत में मौजूद पाकिस्तानी मछुआरों की रिहाई के भारत के फैसले से अवगत कराया था। इस कदम को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के जल क्षेत्र में जाने वाले मछुआरों को नियमित रूप से गिरफ्तार करते हैं। बीते फरवरी, करीब 172 भारतीय मछुआरों को मालिर जेल से रिहा किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version