Home राष्ट्रीय डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में...

डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में शांति

डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में शांति

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो अनुयायियों : अनुयायियों : के साथ बलात्कार करने के मामले में मिली 20 साल की सजा के एक दिन बाद हरियाणा और पंजाब के हिंसा प्रभावित इलाकों में जीवन पटरी पर वापस लौट रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

सिरसा में किसी भी स्थान पर हिंसक घटना नहीं होने के बाद अधिकारियों ने सुबह सात बजे के बाद कर्फ्यू में 12 की ढील दी है।

इससे पहले हरियाणा के पंचकूला और कैथल सहित अन्य शहरों से कर्फ्यू हटा लिया गया।

डेरा का मुख्यालय सिरसा में ही है। डेरे के अनुयायी राम रहीम की दोषसिद्धि से पहले बड़ी संख्या में वहां जुटे थे।

पंजाब के जिन संवेदनशील जिलों बठिंडा, पटियाला और मोगा डेरा में अनियायियों की उपस्थिति बड़ी संख्या में थी, वहां अब जनजीवन बहाल हो रहा है।

किसी भी तरह की हिंसा की घटना को रोकने के लिए दोनों राज्य अब भी हाई अलर्ट पर हैं। सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को पिछले शुक्रवार दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से खासतौर पर डेरा के अनुयायियों से अदालत द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करने की अपील के साथ ही राज्य में शांति बनाए रखने में लोगों से मदद की अपील की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल कानून-व्यवस्था की जानकारी देने के लिए राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर से भेंट की थी।

पंजाब और हरियाणा में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर लगाई गई पाबंदी आज हटाई जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कल कहा था, “ पिछले कुछ दिनों से पंजाब के संवेदनशील क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूल और कॉलेज को खोलने का फैसला जिले के संबंधित अधिकारियों पर छोड़ा गया है।”

( Source – PTI )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version