Home राजनीति असम चुनावों में जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी झारखंड मुख्यमंत्री के...

असम चुनावों में जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी झारखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त

असम चुनावों में जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी झारखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त

झारखंड सरकार ने असम में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है।

झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कल एक अधिसूचना जारी कर रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया।

सेठी को दिया जाने वाला वेतन और सुविधाएं अभी तय नहीं की गयी हैं और इनके लिए अलग से आदेश जारी किया जायेगा।

अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल मुख्यमंत्री के साथ ‘कोटर्मिनस’ किया गया है और यह पूरी तरह अस्थाई होगा।

समझा जाता है कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के काम-काज के उचित प्रचार प्रसार न होने से चिन्तित थे और उन्होंने अपनी पहल पर सेठी को सलाहकार बनाया है।

सेठी आईआईटी खड़गपुर से अध्ययन करने के बाद अमेरिका के एमआईटी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भी अध्ययन कर चुके हैं।

( Source – पीटीआई-भाषा )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version