पंजाब-हरियाणा में लू से राहत

पंजाब-हरियाणा में लू से राहत
पंजाब-हरियाणा में लू से राहत

पंजाब और हरियाणा में आज धूल भरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली ।

दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में भी आज सुबह धूल भरी हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान जो कल यहां 43 डिग्री सेल्सियस था उसमें भी आज गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा के हिसार में जहां कल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था वहां भी धूल भरी हवाओं के चलने से आज सुबह तापमान में गिरावट आई।

हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, जींद, रोहतक और पंचकुला में भी आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी पारा कल 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। यहां भी आज सुबह धूल भरी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय होने के कारण यहां लोग लू से राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

पॉल ने कहा, ‘‘ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक अन्य मौसम प्रणाली के आठ और नौ मई को सक्रिय होने की उम्मीद है और उस दौरान एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है। ’’

( Source – पीटीआई-भाषा )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!