
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि उसने देश में कतर की मुद्रा रियाल को बदलने पर रोक का कोई निर्देश नहीं दिया है। इस तरह की खबरें आई हैं कि कुछ अधिकृत डीलर-लोग कतर की मुद्रा की खरीद फरोख्त से इनकार कर रहे हैं जिसके बाद केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण दिया है।
रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है, Þ Þयह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्रीय बैंक ने भारत में कतर के रियाल को बदलने पर कोई अंकुश नहीं लगाया है। Þ Þ विदेशी विनियम प्रबंधन कानून के तहत केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए अधिकृत लोगों को डीलर के रूप में अधिकृत करता है। Þ Þ उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के वि}ापोषण के आरोपों के बीच सउदी अरब, यूएई, बहरीन, मिस्र और कुछ अन्य देशों ने कतर से अपने संबंध समाप्त कर लिए हैं।
( Source – PTI )