Home राजनीति बस कर्मचारियों की हड़ताल से यात्री रहे परेशान

बस कर्मचारियों की हड़ताल से यात्री रहे परेशान

बस कर्मचारियों की हड़ताल से यात्री रहे परेशान

ठाणे शहर में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम :एमएसआरटीसी:के चालक और सहचालक अपने एक सहयोगी की मौत के विरोध में आज हड़ताल पर चले गए जिससे आमजन और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एमएसआरटीसी के जन संपर्क अधिकारी अविनाश भोसले ने बताया कि डिपो एक और दो के कर्मचारी आज अचानक हड़ताल पर चले गए जिससे राज्य परिवहन बस सेवा यहां बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि एमएसआरटीसी का ठाणे डिपो बड़ी संख्या में यात्रियों को लाने ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

ये कर्मचारी भिवंडी डिपो के बस चालक प्रभाकर गायकवाड़ (34) की मौत पर विरोध कर रहे हैं। ठाणे पुलिस के पीआरओ सुखदा नरकार ने बताया कि बुधवार रात को गायकवाड़ और एक ऑटोचालक के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पुलिस स्टेशन चले गए और वहां मामला निपट गया। इसके बाद जब दोनों पुलिस थाने से बाहर निकले तो गायकवाड़ गिर पड़ा और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

गायकवाड़ की मौत के बाद भिवंडी शहर के एमएसआरटीसी कर्मचारी कल ही हड़ताल पर चले गए थे पर गायकवाड़ की पत्नी को विभाग में नौकरी दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने देर रात हड़ताल समाप्त कर दी थी। लेकिन आज ठाणे शहर के एमएसआरटीसी कर्मचारी इसी मामले में हड़ताल पर चले गए।

( Source – PTI )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version