
राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल के महीने में रिकॉर्ड बारिश होने के एक दिन बाद पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सफदरजंग वेधशाला के अनुसार दिल्ली में कल रात साढ़े आठ बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आयानगर वेधशाला में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और बारिश 2.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं पालम मौसम स्टेशन में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और बारिश 2.4 मिमी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में कल काफी बारिश हुई थी जो अप्रैल माह में पिछले पांच साल में हुई रिकॉर्ड बारिश थी।
कल अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
( Source – PTI )