अपराध

लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब

लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब
लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब

बरेली कैंट के युगवीणा पुस्तकालय परिसर में विवाह समारोह के दौरान दो लड़कियों ने दुल्हन पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने आज बताया कि दुल्हन की हालत गंभीर है। तेजाब फेंकने वाली लड़कियां कौन थीं, अब तक पता नहीं लग सका है। घटना कल रात की है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां मेकअप रूम में पहुंचीं और दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर दुल्हन से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक :नगर: समीर सौरभ ने बताया कि शादी के लिए मेकअप करा रही दुल्हन को निशाना बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

( Source – PTI )