
नाक से खून बहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी की हालत आज स्थिर है।
जिस निजी अस्पताल में राज्यपाल भर्ती हैं वहां से जारी किये गये स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, ‘‘राज्यपाल की हालत स्थिर है और वह प्रसन्न हैं..उन्होंने आराम की नींद ली। आज उन्होंने फलों के रस के साथ हल्का नाश्ता लिया।’’ बुलेटिन में कहा गया, ‘‘उनके नाक से अब खून नहीं बह रहा..चिकित्सा बोर्ड द्वारा उनकी हालत की लगातार निगरानी की जा रही है।’’ त्रिपाठी को सात मई को सुबह साढ़े सात बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जब उच्च रक्तचाप की वजह से उनके नाक से खून बहने लगा। उसी दिन करीब दो घंटे तक उनका एक ऑपरेशन भी किया गया।
( Source – PTI )