डोली व अर्थी में वार्तालाप

0
1011


एक डोली चली, एक अर्थी चली,
दोनो में इस तरह कुछ बाते चली।

अर्थी बोली डोली से,
तू पिया के घर चली,
मै प्रभु के घर चली।
तू डोली में बैठ चली,
मै चार कंधो पर चली।
फर्क इतना है दोनो में सखि,
तू अपने जहां में चली
मै अपने जहां से चली।”
एक डोली चली, एक अर्थी चली,
दोनो में इस तरह कुछ बाते चली।

देखकर तुझे साजन खुश होगा,
देखकर मुझे साजन दुखी होगा।
तेरे घर में खूब खुशी होगी,
मेरे घर में गम लहर होगी।
फर्क इतना है दोनो में सखि,
तू अपने घर से विदा होकर चली,
मै लोगो से अलविदा होकर चली।।
एक डोली चली एक अर्थी चली।
दोनो में इस तरह कुछ बाते चली।।

तू जवान होकर चली,
मैं बूढ़ी होकर चली।
तू नाता जोड़ने चली,
मै नाता तोड कर चली।
फर्क इतना है दोनो में सखि,
तू नरक लोक को चली,
मै स्वर्ग लोक को चली।
एक डोली चली,एक अर्थी चली,
दोनो में इस तरह कुछ बाते चली।।

डोली बोली अर्थी से,
मांग तेरी भरी,मांग मेरी भरी,
चूड़ी तेरी हरी,चूड़ी मेरी हरी।
सज कर मै भी चली थी
सज कर तू भी चली थी
मै साजन के साथ चली,
तू गैरो के साथ थी चली।
फर्क इतना है दोनो में सखि,
मै सबसे मिलकर चली,
तू सबको छोड़कर चली।
एक डोली चली एक अर्थी चली।
दोनो में इस तरह कुछ बाते चली।।

आर के रस्तोगी

Previous articleरानी गाईदिन्ल्यू: स्वतंत्रता संग्राम में पूर्वोत्तर की प्रतिनिधि यौद्धा
Next articleफील्ड मार्शल करिअप्पा भारतीय संस्कारों के थे पालनकर्ता
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here