हिन्दी दिवस

0
181

आओ सब मिलकर हिन्दी दिवस मनाए।
इसे अपना कर भारत की शान बढ़ाए।।

हिन्दी ही मां की बिंदी है ,
आओ इसकी शान बढ़ाए।
इसका प्रचार प्रसार के लिए
तन मन और धन लगाए।।

हिन्दी है मातृ भाषा हमारी,
सब भाषाओं की भाषा है।
यही एक भाषा है जो भारत
की जनजन की भाषा है।।

हिन्दी ही देश की शान है ,
हिन्दी ही हमारी पहचान है।
फिर हम सब यही कहेंगे
हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान है।।

अंग्रेजी बोलने में गर्व समझते,
हिन्दी बोलने में समझे अपमान।
कैसी सोच चली आ रही है ये,
इसका मिटाए नामो निशान।।

आओ हम सब हिन्दी बोले,
बनाए अन्तर्राष्ट्रीय पहचान।
ताकि कहे हम सब फिर से,
हिन्दी हिन्दू और हिंदुस्तान।।

Previous articleवायुशक्ति की क्षमता को मिली बेमिसाल मजबूती
Next articleअफगानिस्तान में आशा की किरण
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here