हिन्दू, बौद्ध,जरथुष्ट्र,यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म

—विनय कुमार विनायक
विश्व में सनातन वैदिक हिन्दू धर्म,
जरथुष्ट्रवाद और यहूदी तीन प्राचीन धर्म है
वैदिक हिन्दू धर्म व जरथुष्ट्रवाद आर्य जाति के!

जबकि यहूदी धर्म सामी जाति से उद्भूत,
जैसे प्राचीन सनातन वैदिक आर्य हिन्दू धर्म से
बौद्ध,जैन,सिख,आर्य समाजी जैसे पंथ पनपे थे,
वैसे ही यहूदी धर्म से ईसाई और इस्लाम निकले!

भारत में पितृ धर्म आर्य वैदिक के वारिस
हिन्दू धर्म ने पुत्रधर्म बौद्ध को निर्वासित किया!
जबकि फिलिस्तीन में पुत्रधर्म ईसाईयत ने
पितृधर्म यहूदी धर्म को ही अपदस्थ कर दिया!

यहूदी धर्म के अनुयाई सामी जाति के लोग
हिन्दू जातियों की तरह घोर मूर्ति पूजक थे!

यहूदी धर्म के प्रथम पैगम्बर अब्राहम ने
पहले-पहल मूर्ति पूजा के खिलाफ पैगाम दिया,
पैगम्बर अब्राहम ने एकेश्वरवाद का पाठ पढ़ाया!

पैगम्बर अब्राहम के बड़े पुत्र हजरत इसहाक के
वंशज हजरत दाऊद, पैगम्बर मूसा, ईसा मसीह थे,
आदि पैगम्बर अब्राहम के छोटे पुत्र इस्माइल के
वंशज हजरत मोहम्मद सबसे आखिरी पैगम्बर थे!

यहूदी धर्मग्रंथ पुरानी बाइबल; ओल्ड टेस्टामेंट ग्रंथ
हज़रत दाऊद औ’ हज़रत मूसा से अवतरित हुए थे,
ईसाइयों का धर्मग्रंथ नई बाइबल; न्यू टेस्टामेंट
ईश्वर पुत्र ईसा मसीह द्वारा प्रवर्तित किए गए थे!

यहूदी धर्मी ओल्ड टेस्टामेंट पर विश्वास करते हुए
धार्मिक आचरण करते,वे न्यू टेस्टामेंट नहीं मानते!

ईसाई समाज न्यू टेस्टामेंट पर विश्वास करते
जो बुद्ध की तरह ईसा के सुधारवादी विचार थे!
ईसाई विश्वास नहीं करते ओल्ड टेस्टामेंट पे!

मुस्लिम दाऊद,मूसा,ईसा को पैगम्बर मानते,
मगर ईसा को ईश्वर पुत्र स्वीकार नहीं करते!

मुस्लिम मूसा को प्रभु से बात करनेवाला ‘कलीमुल्लाह’,
ईसा मसीह को प्रभु की आत्मा समझकर ‘रुहुल्लाह’
पैगम्बर मुहम्मद को प्रभु का दूत ‘रसूलल्लाह’ कहते!

यहूदी भाषा हिब्रू में ईश्वर को इलोह, अरबी में इलाह कहते,
किन्तु मूसा ने मुख्य उपास्य देव का नाम यहोवा रख दिया,
यहूदी अग्नि में पशुओं का हवन करते, हिन्दुओं के यज्ञ जैसे!

ईसाई बौद्ध धर्म की तरह पशु बलि से परहेज़ करते,
ईसा मसीह के चरित्र भगवान बुद्ध की पुनरावृत्ति लगते!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here