नई दिल्ली: पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम घट रहे थे या तो स्थिर बने हुए थे। लेकिन गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट की वजह से तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने का फैसला किया है।गुरुवार को पेट्रोल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे तथा चेन्नई में 17 पैसे महंगा हो गया है। वहीं डीजल दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में 12 पैसे और मुंबई में 13 पैसे महंगा हो गया है। इसी के साथ अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.71 रुपए, कोलकाता में 78.39 रुपए, मुंबई में 83.10 रुपए और चेन्नई में 78.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में 67.50 रुपए, कोलकाता में 70.05 रुपए, मुंबई में 71.62 रुपए और चेन्नई में 71.24 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 हफ्ते के ऊपरी स्तर तक गया है। अमेरिकी कच्चे तेल 75 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पर कर लिया है। ब्रेंट क्रूड का दाम भी इस हफ्ते 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंल गया है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 78 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी कच्चे तेल का दाम 74 डॉलर प्रति बैरल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *