मुंबई: उम्र में प्रियंका से 10 साल छोटे निक प्रियंका को लेकर सीरियस हैं पिछले कुछ समय से दोनों अक्सर साथ ही दिखते हैं, छुट्टियां मानने प्रियंका जब भारत आई तो उनके साथ निक भी मुंबई आ गए हैं. फिलहाल प्रियंका और निक गोवा में हॉलिडे मना रहे हैं. दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे यह तो पता नहीं, लेकिन खबरों की मानें तो निक चाहते हैं कि प्रियंका उनके साथ लिव-इन में रहे.
ख़बरों की माने तो निक अपने करीबियों को कह रहे हैं कि वो प्रियंका के लिए सीरियस हैं और उन्होंने प्रियंका को साथ रहने के लिए भी कहा है. निक को यह अच्छा लगता है कि प्रियंका उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स से समझदार हैं. दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है.निक के दोस्तों का भी मानना है कि उनका रिश्ता बहुत सीरियस है. निक, प्रियंका के साथ परिवार शुरू करने के लिए बेताब हैं.आपको बता दें कि निक गुरुवार को प्रियंका के साथ मुंबई आए थे. उसके बाद दोनों प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा के साथ डिनर पर गए थे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *