मुंबई: मकान तलाश रही महिला से गैंगरेप

mumbairape0111आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर जोगेश्वरी में आठ लोगों ने 28 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
यह घटना सोमवार रात अंबोली में घटी जब पीड़ित महिला और उसका पति शामनगर झुग्गी बस्ती में एक महिला की मदद से अपने लिए घर की तलाश कर रहे थे।

देर रात हो जाने के कारण महिला और उसका पति महिला के घर ही रुक गए। कुछ देर बाद आठ लोग घर में घुस आए और पीड़िता के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देकर वे सब भाग निकले।

घटना के बाद महिला और उसके पति ने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आठ लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है, इनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड है। आठों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!