राजधानी के इंद्रलोक में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक में गोलीबारी होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला के घायल होने की खबर है।जानकारी के अनुसार, इस घटना को दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने अंजाम दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला को पास के अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी इस मामले की जांच कर रहे है।राजधानी मे इस तरह के वारदात होते ही रहते हैं। दिल्ली पुलीस की लापरवाही कहे या इसे अपराधीयों के बढ़त् हौसले का सबब लेकिन अपराध जिस तरह से बढरहा है वो राजधानी मे रह रहे लोगों के लिए एक खतरे की घंटी है। ज्ञात हो की एसे भी वारदात राजधानी मे होते ही रहते हैं । क्या दिल्ली पुलीस की लापरवाही का खामियाजा हम बेकसूर दिल्ली वाले उठाए आखिर कब तक सुधरेगी दिल्ली ? यह सवाल शायद सदियों तक हमारे सामने सवाल ही बना रहे और पुलिस-प्रशासन ऐसे ही हमारा माखौल इड़ते देखती रहे।