आम आदमी पार्टी के विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर निहाल विहार इलाके में भीड़ को इकट्ठा कर दंगा फैलाने का आरोप लगा है।गौरतलब करने की बात यह है कि निहाल विहार में 3 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद विधायक, बच्ची के परिजन और अन्य लोगो ने निलोठी मोड़ पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि निहाल विहार में आप विधायक महेंद्र यादव ने भीड़ को भड़काया था। साथ ही उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि यातायात को आप विधायक ने अवरूद्ध किया था। इसके अलावा उन्होंने विधायक ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। इस बावत भी केस दर्ज किया गया है जो कि आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 332, 353 के तहत है। विधायक के अलावा शिवराम पार्क में रहने वाले राकेश, देवेंद्र सिंह, शैलेश व एनजीओ चलाने वाले रुपेश कादयान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
निहाल विहार में प्रदर्शन करने वाले 3 साल की मासूम के पिता को भी थाने में पुलिस द्वारा पकड़कर बैठाने का आरोप लगा है। बच्ची के चाचा ने बताया कि उन्हें गुरुवार को पुलिस ले गई थी और इसके बाद उनकी भी थाने में पीटा गया। लोगों ने बताया कि बच्ची के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बारे में जब डीसीपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। इसबीच कहा जा रहा है कि बच्ची की हालत में तो सुधार हुआ है लेकिन पिता के न आने की वजह से बच्ची उन्हें याद कर रही है। वहीं चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर भी उसकी सुध नहीं ले रहे हैं। यहां यह बता देना उचित होगा कि गुरुवार को पुलिस की इसी कार्यशैली से नाराज होकर लोगों ने शिवराम पार्क के पास प्रदर्शन किया था, इसके बाद पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए लोगों को खदेड़ने के लिए लाठियां भी भांजी थी।mahendr_350_225_1423575926_021015072318

Join the Conversation

1 Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *