नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के देवास में एक शख्स को दो किलो से भी ज्यादा वजन के सोने के गहने पहनने पर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि लुईस पॉल नाम का शख्स अपनी कार में झांसी से मुंबई जा रहा था और गले में दो मोटी चैन, ब्रेसलेट, घड़ी, अंगूठी आदि गहने पहन रखे थे। जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

हिंदी न्यूज वेबसाइट आजतक के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड ने उसे आचार संहिता का दोषी मानते हुए कार्रवाई की और हिरासत मे लेकर आयकर विभाग को सौंपा दिया। हालांकि उसके गहनों के बिल देखने के बाद जाने दिया गया है। लेकिन आयकर विभाग इसकी कार्रवाई कर रहा है।

दरअसल चुनावों के समय आचार संहिता के दौरान महिलाओं को केवल 500 ग्राम और पुरुषों को 250 ग्राम सोने के गहने पहनने की अनुमति है। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया था।