हरियाणा के पलवल जिले में सोमवार देर रात गांव पृथला दूधोला रोड पर बदमाशों ने एक पम्प कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की बाइक सवार दो बदमाश सोमवार रात पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए थे। तेल भरवाने के बाद तेल के पैसों को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मी से झगड़ा हो गया था। इसी बीच बाइक सवारों ने सेल्समैन को छाती में गोली मार दीं।
सीने में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। तुरंत पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।