नई दिल्ली: जब कभी भी जंग की बात आती है तो बॉर्डर फिल्म का दृश्य सबसे पहले सामने आता है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देयोल ने निभाई है। यह फिल्म लोंगेवाला युद्ध के ऊपर बनाई गई है। आपको बताते चले कि इस युद्ध के मुख्य नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी थे। जिनकी भूमिक बॉर्डर फिल्म में सनी देओल ने निभाई है।आपको बताते चले कि आज इस महान योद्धा का निधन हो गया। कुलदीप सिंह जी का निधन शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
कब और कैसे हुई थी जंग

आपको बताते चले कि सन् 1971 में यह युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच राजस्थान के लोंगेवाला में हुआ था। इस प्रसिद्ध लड़ाई में कुलदीप सिंह जी ने महज 100 जवानों के साथ, पाकिस्तानी टैंकों के हमले का डटकर सामना किया था और 2000 पाक सैनिकों को वहां उन्हें खदेड़ दिया था। टैंकों के खिलाफ वीरता से खड़े होने और दुश्मन को पीछे हटने के लिए मजबूर करने के लिए उन्हें महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित किया गया।