ceasefire-storyमंगलवार की सुबह पाकिस्तानी सेना ने रामगढ़, अरनिया और सांबा सेक्टरों में गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस हमले अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं।
पिछले काफी दिनों से पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है। मंगलवार को रामगढ़, अरनिया, नौशेरा, सांबा और बांदीपोरा में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। भारत की ओर से भी इस गोलीबारी का फौरन जवाब दिया जा रहा है। इस गोलीबारी में रामगढ़ सेक्टर में 2 बच्चों, 2 महिलाओं की मौत हो गई। यहां 10 लोग घायल हुए हैं। अन्य जगहों पर गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हुई है।

सोमवार को राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और पुंछ जिले के बालाकोट में दो जवान घायल हुए। पुंछ में दो महिलाएं भी घायल हुईं जिनमें से एक की अस्पताल में में मृत्यु हो गई।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 60 से अधिक बार पाकिस्तान युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी और 4 आम लोग मारे गए। 40 से ज्यादा लोग इसमें घायल हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *