गुजरात और हिमाचल में भाजपा जीत की ओर
गुजरात और हिमाचल में भाजपा जीत की ओर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है और हिमाचल प्रदेश में भी वह सत्ता में आती हुई दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा काफी आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र राणा से पीछे चल रहे हैं।

गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाती दिख रही भाजपा 182 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। राज्य की 175 सीटों के रुझान आए हैं। अब तक भाजपा को 49.2 फीसदी और कांग्रेस 41.5 फीसदी वोट मिले हैं।

शुरुआती रुझानों से पता चला था कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है, बाद में भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राकांपा, भारतीय ट्राइबल पार्टी और निर्दलीय पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

शुरुआत में पीछे चल रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अब राजकोट-पश्चिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राज्यगुरू से आगे हो गए हैं।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा में कांग्रेस उम्मीदवार जीवन भाई पटेल से 3,000 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाड़िया तीसरे चरण की मतगणना के बाद पोरबंदर से सिर्फ 50 मतों से पीछे चल रहे थे। कांग्रेस के अल्पेश ठाकोर भी आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेा शक्ति सिंह गोहिल मांडवी सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह जडेजा से पीछे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में 62 सीटों के उपलब्ध रुझानों के अनुसार भाजपा 37 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। राज्य में कुल 68 सीटें हैं।

मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह आरकी और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह शिमला (ग्रामीण) से आगे चल रहे हैं।

पिछले चुनाव में कांग्रेस को 36 और भाजपा को 26 सीटें मिली थीं।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *