भाजपा नेताओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
भाजपा नेताओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने के मकसद से ‘‘मिशन 2017’’ की रणनीति बनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आए आये पार्टी नेताओं में से कई ने गंगा, यमुना एवं पौराणिक नदी सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगायी।

केन्द्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं पार्टी प्रवक्ता सम्बित पात्रा को आज डुबकी लेते हुए देखा गया जबकि गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दी बेन पटेल ने कल डुबकी लगायी थी।

बहरहाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी तब एक विचित्र स्थिति में पड़ गये जब वे कल ऐतिहासिक आनन्द भवन देखने गए। यह नेहरू-गांधी परिवार का पैतृक मकान है तथा वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *