अपराध

चंपावत में आठ किलोग्राम चरस बरामद

चंपावत में आठ किलोग्राम चरस बरामद
चंपावत में आठ किलोग्राम चरस बरामद

पुलिस ने चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में आज तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से आठ किलोग्राम से भी ज्यादा चरस बरामद की है ।

चंपावत जिले में इस साल चरस बरामदगी की यह तीसरी घटना है ।

लोहाघाट की पुलिस थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त 8.20 किलोग्राम चरस को नयी दिल्ली में कहीं बेचने के लिये ले जा रहे थे ।

चंपावत जिले में चरस बरामद होने की यह तीसरी घटना है । इससे पहले जिले से जनवरी में 910 ग्राम और मार्च में 3.8 किलोग्राम चरस बरामद की गयी थी ।

( Source – PTI )