Home राजनीति ताजमहल के रंग में बदलाव अस्थायी : सरकार

ताजमहल के रंग में बदलाव अस्थायी : सरकार

सरकार ने आज माना कि ताजमहल के कुछ हिस्सों का रंग गहरा हरा होते जा रहा है लेकिन कहा कि यह बदलाव अस्थायी है और प्रभावित सतहों की सफाई, उपचार और धुलाई होते ही संगमरमर अपने मूल रूप में आ जाता है।

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने आज राज्यसभा को बताया कि ताजमहल के कुछ हिस्सों का रंग ज्योल्डीकीरोनोमस नामक कीड़े के मल त्याग और धूल के कारण गहरा हरा हो रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘किंतु यह बदलाव अस्थायी है। और प्रभावित सतहों की सफाई, उपचार और धुलाई होते ही संगमरमर अपने मूल रूप में आ जाता है।’’ एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शर्मा ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस संबंध में किसी भी तरह की गतिविधि पर निगरानी रखे हुए है।

शर्मा ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण समुचित संरक्षण और सफाई संबंधी पद्धतियों के प्रयोग से नियमित रूप से ताजमहल का संरक्षण और परिरक्षण करता है। आसपास की वायु की गुणवत्ता की भी निगरानी की जाती है।

उन्होंने बताया कि हानिकारक तत्वों के प्रभाव को कम करने के लिए ताजमहल के खुले स्थानों पर और महताब बाग में यमुना नदी के किनारे पर्याप्त पौधे लगा कर संरक्षित क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जाता है।

( Source – पीटीआई-भाषा )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version