सरकार ने आज बताया कि इस साल 13 नवंबर तक देश में डेंगू के कारण कुल 179 लोगों की मौत होने की खबर है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने आज राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल चिकुनगुनिया की वजह से किसी की भी मौत होने की सूचना नहीं है।
नड्डा ने बताया कि देश में इस साल 13 नवंबर तक डेंगू के पॉजिटिव मामलों की संख्या 90,277 थी जिनमें से सर्वाधिक 11069 मामले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाए गए। वहां डेंगू से 28 लोगों की मौत हुई जबकि इस बीमारी से सर्वाधिक 33 लोगों की जान उत्तराखंड में गई।
नगालैंड में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं पाया गया।
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि देश में इस साल 13 नवंबर तक चिकुनगुनिया के पॉजिटिव मामलों की संख्या 21,094 पाई गई। इनमे से सर्वाधिक 9192 मामले दिल्ली में पाए गए।
( Source – PTI )