
देश में पिछले पांच दशक से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर भौतिक शास्त्री प्रोफेसर एम जी के मेनन का आज यहां निधन हो गया।
वह 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हंै।
वी. पी. सिंह सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मेनन केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण विभागों में सचिव के पद पर काम कर चुके थे।
वह 1972 में भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन के अध्यक्ष रहे और 35 वर्ष की उम्र में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के निदेशक बन गए थे।
पद्म विभूषण सहित पद्म पुरस्कारों के विजेता मेनन ने कॉस्मिक किरणों, आण्विक भौतिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक कार्य किए थे और इस क्षेत्र में शोध में उन्हें विशिष्टता हासिल थी।
मेनन योजना आयोग के सदस्य :1982-1989:, प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार :1986-1989:, वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद् के उपाध्यक्ष :1989-1990: और राज्यसभा सदस्य :1990-1996: रहे।
वह इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज और रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन के फेलो भी रहे।
( Source – PTI )
शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना.हार्दिक श्रद्धांजलि और नमन.