नई दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक जवान का अपहरण कर लिया था जिसका शव पुलिस को क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात औरंगजेब का शव गुसू से बरामद किया गया। राजौरी जिले की ओर जाते हुए आतंकवादियों ने औरंगजेब के वाहन को कालामपोरा क्षेत्र में रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया। जवान पुंछ जिले का रहने वाला था।स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपहृत सैनिक का गोलियों से छलनी शव दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गुसू में मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि जवान ईद मानाने के लिए अपने घर छुट्टी लेकर जा रहा था। औरंगजेब के अपहरण की जानकारी मिलते ही सेना ने उसे बचाने के लिए बड़ा अभियान चलाया था लेकिन उसे बचाने में कामयाब नहीं हुयीआतंकवादियों ने यह अपहरण ऐसे समय में किया है जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में लागू रमजान संघर्षविराम के विस्तार पर चर्चा कर रहे हैं। यह संघर्ष विराम शुक्रवार को समाप्त होने वाला है। इस मामले में और जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया था कि जवान ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था। इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया था। मृतक जवान 4 जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में था और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिवर में तैनात था।