
पुलिस ने रास्ता बाधित करने तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बैनरों को उखाडऩे पर 50-60 आम आदमी पार्टी कथित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक उप निरीक्षक सतीश ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने रास्ता बाधित किया और पुलिसकर्मियों से र्दुव्यवहार किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बैनरों को उखाड़ दिया।
पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक सतीश की शिकायत पर तकरीबन 50 आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रास्ता बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
( Source – पीटीआई-भाषा )