पंजाब,हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब,हरियाणा में शीत लहर जारी
पंजाब,हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से कुछ डिग्री अधिक हो जाने के बावजूद दोनों राज्यों में आज भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों के अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से रेल एंव हवाई यातायात पर असर पड़ा है। अमृतसर सबसे ठंडे स्थान के रूप दर्ज किया गया,यहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6डिग्री सेल्सियस, हिसार का तापमान 7.9डिग्री और करनाल का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना और पटियाला में तापमान 9.4 और 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

( Source – PTI )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!