
राज्य के संरक्षण गृह से छह विदेशी महिलाएं कथित तौर पर महिला पुलिस कांस्टेबल, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के बाद फरार हो गई।
ओल्ड गोवा की पुलिस निरीक्षक कृष्णा पी सिनारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि घटना कल रात करीब आठ बजे की है, जब नौ महिलाएं ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को धता बताकर वहां से भाग निकलीं। सुरक्षा कर्मी उन्हें उस वक्त खाने के लिए बुलाने गई थी।
उन्होंने बताया कि उनमें से तीन को पकड़ लिया गया और वापस ले आया गया।
कैदियों ने सुरक्षा कर्मी से चाबियां छीनकर संरक्षण गृह का मुख्य द्वार खोल लिया और वे ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पर हमला कर वहां से फरार हो गइर्ं।
फरार हुई महिलाओं में से चार बांग्लादेशी, एक तुर्की की और एक नेपाल की है।
संरक्षण गृह की अधीक्षक प्रमिला फर्नांडीस ने कहा, ‘‘ सभी छह महिलाओं को देह व्यापार से बचाया गया था। ये सभी व्रयस्क हैं। ’’ पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। ये सभी गोवा पुलिस और अपराध शाखा के अनैतिक व्यापार :निवारण: अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कई मामलों की महत्वपूर्ण गवाह हैं।
( Source – पीटीआई-भाषा )