मुंबई भगदड़ : राष्ट्रपति ने शोक जताया
मुंबई भगदड़ : राष्ट्रपति ने शोक जताया

मुंबई में मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, ‘‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना — राष्ट्रपति कोविन्द।’’ गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *