
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर की मां रजनी जावडे़कर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंत्री के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी।
रजनी जावडे़कर 92 वर्ष की थीं। सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
प्रकाश जावडे़कर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।
( Source – PTI )