डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में अदालत से दोषी ठहराये जाने के बाद फैली हिंसा के सिलसिले में डेरा सच्चा सौदा के एक अहम अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने आज रात बताया कि दिलावर इंसा को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। उसे कल पंचकूला में अदालत में पेश किया जाएगा।
बलात्कार के मामले गुरमीत राम रहीम को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद दिलावर भूमिगत हो गया था। राम रहीम की दोषसिद्धि के बाद पंचकूला और सिरसा में भयंकर हिंसा फैली थी जिसमें कम से कम 40 लोगों की जान चली गयी थी।
दिलावर डेरा का प्रवक्ता था। उसके खिलाफ भादसं की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।
( Source – PTI )