kulgam-jk-terrorपाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा रविवार की रात जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में की गई गोलीबारी में घायल हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सुशील कुमार शहीद हो गए हैं।
रविवार को पाकिस्तान ने मोर्टार गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर आर एस पुरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के जवान सुशील कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए शीघ्रता के साथ जीएमसीएच ले जाया गया।

शहीद जवान सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहनेवाले थे। पाकिस्तानी गोलाबारी की गोलीबारी में उनके सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। प्राप्त खबरों के मुताबिक आरएस पुरा, पर्गवाल और कानाचक में 13 चौकियों पर पाक द्वारा अभी भी गोलीबारी जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *