मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल 90 वर्षीय राम नरेश यादव का आज निधन
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल 90 वर्षीय राम नरेश यादव का आज निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनउ के एक अस्पताल में आज निधन हो गया।

यहां मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह लखनउ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया ।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यादव 26 अगस्त 2011 से सात सितंबर 2016 तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी 1977 से 1979 तक अपनी सेवा दी थी।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *