Posted inराज्य से, राष्ट्रीय

इंदौर का नाम बदलकर “इंदुर” करने पर बहस शुरू

देश के कई शहरों के नामों में बदलाव के बाद इंदौर के नाम में परिवर्तन की बहस भी शुरू हो गयी है। नगर निगम के पार्षदों के सम्मेलन में कल एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का नाम बदलकर “इंदुर” किये जाने की मांग की गयी है। नगर निगम के सभापति […]

Posted inराष्ट्रीय

राष्ट्रपति कोविंद 10 नवंबर को भोपाल आयेगें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को कबीर प्रगटोत्सव में शामिल होने के लिये भोपाल आयेगें। देश का राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद की यह पहली मध्यप्रदेश यात्रा है। एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद के भोपाल प्रवास कार्यक्रमों के स्वरूप और रूपरेखा की समीक्षा की। समीक्षा बैठक […]

Posted inराजनीति, राष्ट्रीय

मुझे मंत्री पद से हटाना हुआ गलत साबित : गौर

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने आज दावा किया कि उम्र के फॉमूले के तहत उन्हें मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल से पिछले साल हटाया जाना ‘पूरी तरह से गलत’ साबित हुआ है। भाजपा प्रदेश इकाई ने पिछले साल जून में बाबूलाल गौर एवं सरताज सिंह से उम्र के फॉमूले पर कहा था कि शिवराज सिंह […]

Posted inराज्य से, राष्ट्रीय

गोटमार मेला : पांढुर्ना में निषेधाज्ञा लागू

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में कल दो इलाकों के रहवासियों के बीच खेले जाने वाले परंपरागत खूनी गोटमार मेले के मद्देनजर प्रशासन ने पांढुर्ना में आज से ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है, ताकि इसे शान्ति पूर्ण तरीके से मनाया जा सके। जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया, ‘‘गोटमार मेले […]

Posted inराजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय

अमित शाह सामान्य ​विमान से भोपाल पहुंचे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने कार्यक्रम में दो बार बदलाव होने के बाद आज सुबह तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। शाह अपने तय कार्यक्रम से करीब 12 घंटे की देरी से यहां पहुंचे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 17 अगस्त की रात नौ बजे यहां पहुंचना था। यहां राजा भोज हवाईअड्डे पर […]

Posted inराष्ट्रीय

चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा: चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा और इस अंचल को पूर्णतः दस्यु मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। सतना जिले के ग्राम मझगवां में अन्त्योदय-सह-स्वास्थ्य सम्मेलन को कल संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित […]

Posted inराष्ट्रीय

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 30 जून को समाप्त हुए पर्यटन वर्ष 2016-17 में 38,545 पर्यटकों ने भ्रमण किया। इनमें 28,079 भारतीय और 10,466 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। रिजर्व के क्षेत्र संचालक विनीत जैन ने आज बताया कि रिजर्व में कर्मचारियों की मेहनत और शासन द्वारा पर्यटन सुविधाएँ बढ़ाये जाने से लगातार दूसरे वर्ष […]

Posted inराष्ट्रीय

आप आदमी लडेगी मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव

आम आदमी पार्टी :आप: ने मध्यप्रदेश में अगले साल नवंबरदिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरने का निर्णय लिया है। पार्टी के मध्यप्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी पांच नवंबर […]

Posted inराजस्थान, राष्ट्रीय

पाकिस्तान समर्थन नारे लगाने वालों पर से हटाया गया देशद्रोह का आरोप

भारत को हराकर पाकिस्तान के आईसीसी चैंम्पियन्स ट्राफी विजेता बनने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाने एवं पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के लिए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से मंगलवार को गिरफ्तार किये गये 15 लोगों के खिलाफ लगे देशद्रोह के आरोप को प्रदेश सरकार ने आज हटा लिया है। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक आर […]

Posted inराज्य से, राष्ट्रीय

पुलिस गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजन से मिलने एवं सांत्वना देने मंदसौर पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने एवं सांत्वना देने के लिए आज विशेष विमान से मंदसौर पहुंचे। चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना भी थीं। वहां पहुंचने के बाद चौहान जिले के बडवन गांव में गये और छह जून को किसान […]