![कोंचिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार](https://www.pravakta.com/news/wp-content/uploads/sites/3/2016/05/xrape-4121-300x200.jpg.pagespeed.ic.YmvwKD5Bdq.jpg)
राजस्थान के कोटा शहर की विज्ञान नगर थाना पुलिस एक कोंचिग छात्रा से कथित दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञान नगर थाना पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर निवासी कृष्णवीर सिंह ने अठारह साल ेकी कोंचिग छात्रा से सितम्बर 2016 में दोस्ती की और बाद में उसके साथ कथित दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है। पीडिता ने कृष्णवीर सिंह के खिलाफ कल दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
( Source – PTI )