Posted inखेल

व्यक्तिगत प्रदर्शन से मैच जीते जा सकते हैं लेकिन टीम की एकजुटता खिताब दिला सकती है: रोहित

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद कहा कि व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन से टीम कुछ मैच जीत सकती है लेकिन टूर्नामेंट जीतने के लिए ‘टीम वर्क’ की जरूरत पड़ती है। मुंबई इंडियन्स ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कल रात […]

Posted inराजनीति

आय से अधिक संपत्ति मामले में पत्नी के साथ दिल्ली की अदालत में पेश हुए वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी करीब 10 करोड़ रूपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज यहां की एक विशेष अदालत में पेश हुए और जमानत के लिए आवेदन दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: ने सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा और इस मामले के अन्य आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका […]

Posted inराजनीति

हषर्वर्धन ने पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार संभाला

केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन ने आज पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार ले लिया। पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के चलते यह पद रिक्त हो गया था। दवे का 60 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गत 18 मई को निधन हो गया था। सरकार ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री हषर्वर्धन को पर्यावरण […]

Posted inराष्ट्रीय

शेरनी ने तीन शावकों को दिया जन्म

जयपुर के बायोलोजिकल पार्क में कल शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया । वन्यजीव रोग विशेषज्ञ डा0 अरविन्द माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेजिका नाम की शेरनी ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया हैं। उन्होंने बताया कि करीब 29 साल से जयपुर जू में शावकों के जन्म देने के प्रयासों […]

Posted inअपराध

आपसी झगड़े में टीपीसी के सात कैडर मारे गए

सीपीआई :माओवादी: से टूटकर अलग हुए धड़े तृतीया प्रस्तुति समिति :टीपीसी: के दो गुटों के बीच जिले के केराडारी में एक मुठभेड़ में सात कैडर मारे गए। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी भीमसेन तूती ने कहा कि 20 और 21 मई की मध्यरात्रि को हुई मुठभेड़ में सात कैडर मारे गए। निर्माण कंपनियों से वसूले […]

Posted inराष्ट्रीय

बारिश से उत्तर भारत में गर्मी से राहत

बारिश से उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि ओडिशा में चिलचिलाती धूप रही। वहीं तेलंगाना के नलगोंडा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चली और गरज के साथ बारिश हुई। कम तापमान ने लोगांे को भीषण राहत से गर्मी […]

Posted inराजनीति

मिश्रा के आरोप जवाब के लायक नहीं : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके ‘वाहियात आरोप’ जवाब के लायक नहीं है और यहां तक कि उनके विरोधी भी उस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। मिश्रा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने […]

Posted inराष्ट्रीय

उत्तराखंड भूस्खलन में महाराष्ट्र के 179 लोग फंसे : मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज राज्य विधानसभा में कहा कि उत्तराखंड में आए जबरदस्त भूस्खलन में महाराष्ट्र के 179 तीर्थयात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुये हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। फडणवीस ने कहा, ‘‘वे सभी :तीर्थयात्री: सुरक्षित हैं। हमने उनका पता लगा लिया है। महाराष्ट्र के कुल 179 में से 102 औरंगाबाद […]

Posted inराष्ट्रीय

तलाक के बाद भी ‘खान’ हैं मलाइका अरोड़ा

अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने पति एवं अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद भी ‘खान’ हैं। मलाइका अरोड़ा :43: ने तालाक के बाद भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के आगे से ‘खान’ नहीं हटाया है। अभिनेत्री का इंस्टाग्राम पर आधिकारिक नाम ‘मलाइका अरोड़ा खान’ और उनकी ईमेल आईडी ‘मलाइकअरोड़ाऑफिशयल’ है। अरबाज […]

Posted inराष्ट्रीय

श्रीनगर के तीन इलाकों में प्रतिबंध

अधिकारियों ने श्रीनगर के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती तौर पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट फारूक अहमद लोन के आदेश के बाद पुराने शहर के तीन थानाक्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नोहट्टा, एमआर गुंज और […]