सुशील ने तेजस्वी से बंगला खाली करने को कहा
सुशील ने तेजस्वी से बंगला खाली करने को कहा

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आवंटित बंगले को आगे भी जारी रखे जाने की गुहार को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है। इसके बाद वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना कोई ‘क्षति’ पहुंचाए बंगला जल्द खाली करने को कहा है।

बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी को 5 देशरत्न मार्ग का बंगला आवंटित था जिसे अब गत जुलाई महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत राजग की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए सुशील मोदी को आवंटित किया है।

नीतीश सरकार ने गत सप्ताह तेजस्वी के उस गुहार को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें आवंटित बंगला को आगे भी जारी रखने की मांग की गयी थी।

सुशील ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की गुहार को अब राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है जितना जल्दी हो सके उन्हें बंगला खाली कर देना चाहिए क्योंकि उन्हें सरकारी कार्य करने में कठिनाई हो रही है।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *