आर्थिक वृद्धि मामले में भारत होगा चीन से आगे : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र,। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि दर की जो गति है उस हिसाब से तो भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन की वृद्धि दर से आगे निकल जाएगी। साथ ही इसमें कहा गया है कि आगामी 2016 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 7.7 प्रतिशत रहेगी।संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सहयोग से दक्षिण एशिया में आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने मध्यावधि आधुनिक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्ल्यूइएसपी) जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इस साल 7.6 प्रतिशत रहेगी और 2016 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।
इस तरह वृद्धि दर के मामले में भारत चीन से आगे निकल जाएगा। चीन की वृद्धि दर 2015 में सात प्रतिशत व अगले साल 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के आर्थिक परिदृश्य को बेहद अनुकूल बताया गया है जिसमें कहा गया है कि ज्यादातर अर्थव्यवस्थाएं 2015-16 में मजबूत वृद्धि हासिल करेंगी। घरेलू खपत व निवेश बढ़ने व निर्यात में बढोतरी से अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार बढेगी।