चीन न होता तो कोरोना न होता

1
184

पेट न होता तो ये भूख ना होती,
आंखे न होती तो ये शर्म ना होती।
अगर ये भगवान ना बनाए होते,
किसी से किसी की बात ना होती।।

आंखे न होती तो ये आंसू ना होते,
दिल न होता तो ये दर्द ना होता।
अगर ये भगवान ना बनाए होते
कोई भी किसी का आज ना होता

इंसान न होता इंसानियत ना होती
भलाई न होती तो ये बुराई ना होती
अगर दुनिया में ये सब कुछ ना होता
किसी से किसी की लड़ाई ना होती

तोप तलवार न होती ये लड़ाई ना होती,
एक दूसरे पर कभी चढ़ाई ना होती।
अगर ये सब कुछ दुनिया में ना होता,
सारी दुनिया अमन चैन से सोती।।

कवि न होता ये कविता ना होती,
स्टेजो पर इतनी रौनक ना होती।
अगर ये सब कुछ ना होता
साहित्य की इतनी प्रगति ना होती

चीन न होता तो कोरोना न होता
सारी दुनिया का बुरा हाल न होता
अगर ये जल्द सब खतम हो जाए
सारा विश्व प्रगति के पथ पर होता

आर के रस्तोगी

Previous articleनिर्गुण सगुण की सृष्टि लीला!
Next articleकोरोना-मुक्ति: कृतज्ञता की शक्ति को जगाएं
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here