नई दिल्लीः चीन के शंघाई के सोंगजियांग क्षेत्र में दुनिया का पहला अंडरग्राउंड होटल बनकर तैयार हो गया है और अब इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसके निर्माण में लगभग 12 साल का समय लगा है। इसमें 18 मंजिलें हैं, जिसकी अधिकांश मंजिलें जमीन के नीचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा होटल है जो जमीन के अंदर बना है। शंघाई के इस होटल को बनाने में 5000 आर्केटेक्चर, इंजीनियर और मजदूरों को जुटना पड़ा। 88 मीटर गहरे इस इंटरकॉटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड होटल को शिमाओ क्वैरी होटल के नाम से भी पहचाना जाएगा। इस होटल के सबसे मंहगे कमरे में ठहरने का एक रात का किराया करीब 14,000 डॉलर बताया जा रहा है। होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमैन ने डिजाइन किया है।